Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोन नहीं चुकाने पर दखल दिहानी के लिए पहुंची प्रशासन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो दाईगुटू स्थित महामाया सर्जिकल द्वारा बैंक से लिए लोन के रुपये नहीं लौटाने पर सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा मीना देवी के आवास पर दखल दिहानी कराया गया. हालांकि मौके पर मौजूद परिजनों ने घर खाली करने के लिए समय मांगा जिसके बाद मौके पर मौजूद दंडाधिकारी ने घर खाली करने के लिए दो दिनों का समय दिया. इस दौरान घर पर बने एक दुकान को खाली कराया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-bjym-launched-a-public-relations-campaign/">घाटशिला

: भाजयुमो ने चलाया महाजनसंपर्क अभियान

2014 में महामाया सर्जिकल ने लिया था 40 लाख का लोन

बिष्टुपुर स्थित यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष चंद्रा ने बताया कि साल 2014 में महामाया सर्जिकल की ओर से घर को गिरवी रखकर 40 लाख का लोन लिया गया था. इस बीच लोन की किश्त नहीं जमा की गई. बैंक की ओर घर को निलाम कर दिया गया था. घर के मालिक को नोटिस भी दिया गया बावजूद इसके घर खाली नहीं किया गया था. सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद घर को खाली कराने पहुंचे थे पर निजी कारणों से घर को खाली करने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही