Search

 
 
 

जमशेदपुर : प्रशासन ने साकची कालीमाटी रोड से हटाया अतिक्रमण

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड से शनिवार को प्रशासन और जेएनएसी की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची. प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों के बीच हड़कंप से मच गया. कई लोग सड़क किनारे लगाए गए बोर्ड और सामानों को खुद हटाने लगे. हालांकि प्रशासन द्वारा बुल्डोजर से अतिक्रमण को हटाया जा रहा था. उपायुक्त के आदेश पर निशा कुमारी को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था. वहीं मौके पर एसडीओ पीयुष सिन्हा, प्रभारी डीएसपी यातायात कमल किशोर, जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, सिटी मैनेजर रवि भारती के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Kalimati-Atikraman.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-ravi-shankar-prasads-attack-on-minister-surendra-yadavs-statement-said-the-country-will-not-remain-silent/">पटना:

मंत्री सुरेंद्र यादव के बयान पर रविशंकर प्रसाद का हमला, कहा- देश नहीं रहेगा खामोश

जेएनएसी कार्यालय से एनटीटीएफ गोलचक्कर तक हटा अतिक्रमण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Kalimati-Atikraman-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रशासन की कार्रवाई सुबह 11 बजे से शुरू हुई. अतिक्रमण हटाने की शुरुआत जेएनएसी कार्यालय से हुई और एनटीटीएफ गोलचक्कर तक पहुंची. यहां से टीम वापस जेएनएसी कार्यालय पहुंची. इस दौरान सड़क के किनारे लगने वाले ठेले, अवैध बोर्ड और गुमटी को हटाया गया. टीम द्वारा कई गुमटी को भी जब्त कर जेएनएसी लाया गया है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-bike-rider-vegetable-seller-injured-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">चाकुलिया

: अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार सब्जी विक्रेता जख्मी

खुद ही हटाने लगे अतिक्रमण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Kalimati-Atikraman-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते देख लोग खुद ही अतिक्रमण हटाने लगे. इस सड़क पर सेकेंड हैंड बाइक बेचने वाले लोग बाइक को सड़क के किनारे ही खड़ी कर देते हैं. वे लोग भी बाइक को हटा रहे थे. कुछ लोग अपने बोर्ड को हटा रहे थे. दंडाधिकारी निशा कुमारी ने बताया कि उपायुक्त के आदेश के बाद यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है. इसके पूर्व माइकिंग कर सभी को अतिक्रमण हटाने को कहा गया था. बावजूद इसके लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही