Search

 
 
 

Jamshedpur : बुजुर्ग, दिव्यांग व गर्भवती महिलाओं को वाहन मुहैया कराएगा प्रशासन

 
  • उपायुक्त ने रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के साथ की बैठक
  • मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की अपील
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल ने रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक की. इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग की अपील की. उपायुक्त ने कहा कि कई स्तर पर प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं. लेकिन सभी तक यह जागरूकता का संदेश पहुंचे, इसलिए सभी की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता बढ़ाने की अपील की. इस दौरान रोचक गतिविधियों का संचालन करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही. कहा कि मतदान के दिन 85 आयु वर्ग के मतदाता, दिव्यांग तथा गर्भवती महिलाओं को मतदान केंद्र तक आने-जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-vigil-increased-on-interstate-border-in-view-of-elections/">Chandil

: चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

मतदाता जागरूकता शपथ दिलायी गयी

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को आवासीय सोसायटी में मतदाता शपथ दिलाने, स्वच्छता अभियान चलाने, नृत्य प्रतियोगिता, डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को मतदान की तिथि बताने, फर्स्ट टाइम वोटर और बुजुर्ग मतदाताओं को फूल देकर प्रेरित करने, वॉकेथॉन, वोट योगा एवं पौधारोपण, कविता लेख एवं कवि सम्मेलन जैसे आयोजनों से मतदाताओं को जोड़ने एवं मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही. इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता शपथ दिलायी गयी बैठक में स्वीप कोषांग के पदाधिकारी समेत कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-one-person-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">Chakradharpur

: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही