Search

 
 
 

जमशेदपुर : अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 16 हाइवा किए गए जब्त

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. शनिवार की देर रात शुरु किए गए अभियान के दौरान स्टेट एवं नेशनल हाइवे से बालू एवं गिट्टी लदा 16 हाइवा जब्त किया गया. जिसे अलग-अलग थानों में रखा गया है. सघन वाहन जांच अभियान में एसडीएम (धालभूम) पीयूष सिन्हा, डीटीओ दिनेश रंजन, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, बीडीओ व सीओ बहरागोड़ा, सीओ घाटशिला समेत सभी थाना क्षेत्रों में खनन टास्क फोर्स के पदाधिकारी शामिल थे. जब्त किए गए हाइवा में 9 में बालू व 7 में गिट्टी लदा था. जिसमें बहरागोड़ा से 6, सुंदरनगर से 2 व पटमदा के कमलपुर थाना से 8 हाईवा शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-raghuvar-das-listened-to-the-mind-of-the-prime-minister-with-the-workers/">जमशेदपुर

: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री के मन की बात

अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान- डीटीओ

जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा. अवैध खनन व परिवहन गैरकानूनी है, इससे सरकार को राजस्व की क्षति होती है. उन्होंने कहा कि पकड़े गए वाहन के चालक पूछताछ में खनिजों का वैध चालान नहीं प्रस्तुत कर पाए जिसके बाद सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया है. दूसरी ओर जिला प्रशासन के रात में इस तरह अभियान चलाए जाने से अवैध खनन कारोबारी सकते में आ गए. वाहन चेकिंग करीब 6 घंटे तक चलाया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-youth-commits-suicide-by-hanging-in-bhalubasa/">जमशेदपुर

: भालूबासा में मानसिक रूप से बीमार युवक ने लगाई फांसी 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही