Search

 
 
 

जमशेदपुर : गुड़ाबांधा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्टॉक प्वाइंट से 35 हाइवा बालू जब्त

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध खनिज कारोबारियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन जांच अभियान से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है. सोमवार देर रात गुड़ाबांदा के फॉरेस्ट ब्लॉक में गुप्त सूचना के आधार पर की गई औचक कार्रवाई में अवैध भंडारण कर रखे गए करीब 35 हाइवा बालू को जब्त किया गया है.उक्त कार्रवाई डीसी एवं रूरल एसपी को मिले इनपुट के आधार पर की गई. छापेमारी टीम में बीडीओ गुड़ाबांदा स्मिता नगेशिया, कार्यपालक दण्डाधिकारी केशव कुमार व स्थानीय थाना की पुलिस शामिल थी. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-xi-and-rising-warriors-won-the-cricket-competition/">किरीबुरू

: क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस एकादश व राइजिंग वारियर्स की हुई जीत

डीसी ने दिया प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश 

डीसी ने जब्त बालू को सीज करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. साथ ही जब्त किए गए बालू की जांज स्थानीय पंचायत के मुखिया एवं वार्ड प्रधान से कराने का निर्देश दिया.डीसी एवं एसएसपी ने खनन टास्क फोर्स एवं जिला स्तरीय विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अवैध खनिज कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया था जिसके बाद खनन टास्क फोर्स ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tte-bullying-in-purushottam-express-ncc-cadet-beaten-video-viral/">जमशेदपुर

: पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में टीटीई की दबंगई, एनसीसी कैडेट को पीटा, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही