Jamshedpur (Sunil Pandey) : खनन टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को डीसी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को नाकाफी बताया. साथ ही अभियान तेज करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन और अवैध परिवहन पर गंभीरता से समीक्षा कर रही है. इसलिए जरूरी है कि खनन टास्क फोर्स जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाये तथा पुलिस और सामान्य प्रशासन के संबंधित विभाग (खनन, वन, परिवहन, प्रदूषण, कारखाना इत्यादि) संबंधित एक्ट के तहत समेकित कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि एकल विभागीय कारवाई से अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाना संभव नहीं है. ऐसे में जरूरी है कि अवैध खनन, परिवहन में संलिप्त वाहनों, माफिया पर सभी सुसंगत धाराओं के तहत कारवाई करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-allegations-against-minister-banna-are-not-political-but-social-and-criminal-saryu-rai/">जमशेदपुर
: मंत्री बन्ना पर लगे आरोप राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक व आपराधिक- सरयू राय
: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
: मंत्री बन्ना पर लगे आरोप राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक व आपराधिक- सरयू राय
मॉडस ऑपरेंडी समझे, मॉनिटरिंग मैकेनिज्म दुरुस्त करें
उपायुक्त ने अप्रैल माह से 12 मई तक अंचल व थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अवैध बालू और अन्य लघु खनिज पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोकथाम को लेकर किए गए प्रयासों को नकाफी बताते हुए अंचल अधिकारी और थाना प्रभारियों को सघनता बढ़ाने के निर्देश दिये. उपायुक्त ने सभी से कहा कि अपनी मॉनिटरिंग मैकेनिज्म को दुरुस्त करें और अवैध कारोबारियों के मॉडस ऑपरेंडी को समझें. उन्होंने सभी सीओ को जिले में खनिज से संबंधित सभी तरह के लीज का इंस्पेक्शन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया. बैठक में ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत, अपर उपायुक्त जयदीप तिग्गा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर दीपू कुमार, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, डीएमओ संजय शर्मा, सभी अंचलाधिकारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी और अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-raping-a-minor-arrested/">जमशेदपुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment