Search

जमशेदपुर : गणतंत्रता दिवस की खुशियां बांटने गोलमुरी अनाथ विद्यालय पहुंची प्रशासनिक टीम

Jamshedpur (Sunil Pandey) : 74 वें गणतंत्र दिवस की खुशियां बांटने गुरूवार को उपायुक्त विजया जाधव समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी गोलमुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पहुंचे. उक्त विद्यालय में अनाथ एवं एकल अभिभावक वाले बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. अपने बीच उपायुक्त एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को पाकर बच्चों के चेहरे पर अपार खुशी थी. खासकर उपायुक्त द्वारा गोद ली गई सोमवारी सबर बेसब्री से उपायुक्त का इंतजार करती रही. उपायुक्त हर तीज त्यौहार के मौके पर सोमवारी से मिलने जाती रही हैं, ऐसे में विद्यालय के बच्चों को भी अब उनके आने की उम्मीद हमेशा की तरह होती है जिसे पूरा होने पर वे अपनी खुशी भी जाहिर करते हैं. इस खास मौके पर बच्चों को मिठाईयां एवं खिलौने दिए गए. साथ ही बच्चों से पठन पाठन की जानकारी ली गयी. इसे  भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saraswati-puja-and-republic-day-celebrated-at-pragati-saraswati-shishu-vidya-mandir/">जमशेदपुर

: प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में रही सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस की धूम

सोमवारी को डीसी अपने आवास लेकर आयीं 

उपायुक्त का सोमवारी सबर के प्रति विशेष स्नेह रहा है. सोमवारी के माता-पिता नहीं है. जिसके कारण उपायुक्त उसे माता-पिता की कमी महसूस होने नहीं देती हैं. उपायुक्त ने आत्मीयता जताते हुए सोमवारी से उसके पठन पाठन की जानकारी ली, अच्छी आदतों को सीखने, हमेशा अनुशासन में रहने की सीख दी. साथ ही स्कूल से वापस लौटते वक्त उसे अपने साथ उपायुक्त आवास लेकर आईं. मौके पर इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नंद किशोर लाल, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, डीटीओ दिनेश रजंन, डीएसई निशु कुमारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-tricolor-waved-proudly-in-dc-ssp-and-other-offices-saluted-the-national-flag/">जमशेदपुर:

 डीसी, एसएसपी समेत अन्य कार्यालयों में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रीय झंडे को दी सलामी 
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp