Search

 
 
 

जमशेदपुर: एबीएम कॉलेज में नामांकन की प्रक्रिया शुरू

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): जैक द्वारा मैट्रिक का रिजल्ट जारी करने के बाद कॉलेजों में नामांकन का कवायद शुरू हो गई है. विभिन्न कॉलेजों द्वारा नामांकन के लिये अलग-अलग कट ऑफ मार्क्‍स निर्धारित किया गया है. इस क्रम में गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज में भी इंटरमीडिएट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मुदिता चंद्रा ने लगातार न्यूज को बताया कि एबीएम कॉलेज में एक जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर कर दी गई है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. इसे भी पढ़ें: असिस्टेंट">https://lagatar.in/assistant-engineer-appointment-hearing-in-hc-complete-decision-may-come-on-14th/">असिस्टेंट

इंजीनियर नियुक्ति: HC में सुनवाई पूरी, 14 को आ सकता है फैसला

नामांकन के लिये कट ऑफ मार्क्‍स 60 प्रतिशत

उन्होंने बताया कि मैट्रिक में प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्र आर्ट एवं कॉमर्स में सीधे नामांकन करा सकते हैं. नामांकन के लिये कट ऑफ मार्क्‍स 60 प्रतिशत रखा गया है. वहीं अन्य छात्रों को कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर 15 जुलाई तक आवेदन करना होगा. कॉलेज द्वारा 20 जुलाई को मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी. छात्र 20 से 30 जुलाई तक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन करवा सकते हैं. जिन्होंने सीधे नामांकन करवाया है, वे अपना प्रमाण पत्र का सत्यापन 15 से 30 जुलाई तक करवाएंगे. वहीं ऑनलाइन नामांकन करवाने वाले छात्र 21 से 30 जुलाई तक प्रमाण पत्र का सत्यापन करवाएंगे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-range-game-kolhan-competition-started-chaibasa-beat-ctc-musabani-by-one-goal-in-football/">चाईबासा

: रेंज गेम कोल्हान प्रतियोगिता शुरू, फुटबॉल में चाईबासा ने सीटीसी मुसाबनी को एक गोल से हराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही