Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत व्यस्क बीसीजी टीकाकरण शुरू

  • 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को निःशुल्क लगाया जाएगा टीका
  • 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलेगा कुष्ठ रोगी खोज अभियान
Jamshedpur (Sunil Pandey) : राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय व्यस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई. टीकाकरण अभियान को लेकर यक्ष्मा पदाधिकारी ने बताया कि वयस्क टीबी वैक्सीनेशन के आयु के हिसाब से श्रेणी तय की गई है. इसके तहत पांच वर्ष पूर्व में टीबी० रोग का उपचार करा चुके व्यक्ति, तीन वर्ष पहले तक के टीबी रोगी के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्ति, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति, कुपोषित व्यक्ति, 18 से कम आय़ु के व्यक्ति, मधुमेह से ग्रसित व्यक्ति एवं 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्ति शामिल हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-bjym-took-out-a-torch-procession-for-the-success-of-yuva-akrosh-rally/">Adityapur

: “युवा आक्रोश रैली” की सफलता के लिए भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य उप केन्द्र व अन्य सभी स्वास्थ्य केन्द्र में बीसीजी टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभियान में प्रत्येक नागरिक की परस्पर सहभागिता जरूरी है. उन्होंने सभी व्यस्क नागरिकों से अपील की कि टीकाकरण अवश्य करायें. उपायुक्त ने बताया कि टीबी से बचाव के लिए बीसीजी वैक्सिन सुरक्षित है जिसे विश्व के अनेक देशों में लोगों को दिया जाता है और परिणाम भी बहुत ही सकारात्मक रहे हैं. हमारे देश में नवजात शिशु को जन्म के बाद यह वैक्सिन दिया जाता है, लेकिन इस वैक्सिन के अच्छे परिणाम को देखते हुए अब टीबी से बचाव के लिए व्यस्कों को भी दिया जाना है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-new-transformer-installed-in-susanigadiya-village-due-to-efforts-of-bjp-leader/">Ghatshila

: सुसनीगाड़िया गांव में भाजपा नेत्री के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

25 से 27 अगस्त तक पिलाई जाएगी पोलियो दवा

सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में 25 अगस्त पल्स पोलियो अभियान शुरु किया जा रहा है. पहले दिन बूथ डे पर शून्य से पांच वर्ष तक के 90 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है. जबकि 26 और 27 अगस्त को छुटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. वहीं 28 अगस्त से 13 सितंबर तक चलाये जाने वाले कुष्ठ रोगी खोज अभियान के सफल संचालन का भी निर्देश दिया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जिला आरसीएच पदाधिकारी एवं जिला वीभीडी पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-canteen-building-will-be-built-in-ghatshila-college-with-mla-funds/">Ghatshila

  : घाटशिला कॉलेज में विधायक निधि से बनेगा कैंटीन भवन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही