Search

 
 
 

जमशेदपुर : चौकीदार के 284 पदों पर निकली सीधी भर्ती का विज्ञापन रद्द, दोबारा निकलेगा विज्ञापन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  जिले में चौकीदार के 284 पदों पर सीधी भर्ती का निकला विज्ञापन बुधवार को जिला स्थापना नियुक्ति समिति ने रद्द कर दिया. विज्ञापन रद्द होने से जहां उपरोक्त रिक्तियों के विरूद्ध जमा हुए हजारों आवेदन बेकार हो गए तथा आवेदनकर्ताओं में मायूषी छा गई. अब नये सिरे से आदर्श आरक्षण रोस्टर तैयार कर सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन के बाद पुनः चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा. विदित हो कि 10 अगस्त 2022 को प्रकाशित विज्ञापन तत्कालीन नियोजन नीति के तहत निर्गत की गई थी. तत्कालीन नियोजन नीति में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए झारखण्ड राज्य में अवस्थित मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों से मैट्रिक या दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया था तथा जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा की लिखित परीक्षा निर्धारित की गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-defamation-case-filed-by-minister-banna-gupta-against-mla-saryu-rai-dismissed/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय के खिलाफ मंत्री बन्ना गुप्ता की ओर से दायर मानहानि का मुकदमा खारिज

हाई कोर्ट के आदेश के बाद बदली नियोजन नीति

झारखंड उच्च न्यायालय की ओर से पारित एक आदेश के आलोक में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने नियोजन नीति में परिवर्तन करते हुए शैक्षणिक योग्यता एवं भाषा के मामले में सुधार किया. साथ ही जिला स्तरीय पदों पर नियुक्ति के मामले में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को आरक्षण देने का निर्णय लिया. जिसके कारण उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर समयक रूप से विचार करने के उपरांत पूर्व में प्रकाशित विज्ञापन को जिला चौकीदार स्थापना नियुक्ति समिति द्वारा रद्द कर दिया गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही