Search

 
 
 

जमशेदपुर : अधिवक्ता पर लगा महिला से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिरसानगर थाना अंतर्गत मोहरदा स्थित वास्तु विहार के पास रहने वाली नेहा कुमारी ने अपने साथ मारपीट करने का आरोप अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी पर लगाया है. इस मामले में नेहा ने दंपती के खिलाफ बिरसानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. शिकायत में महिला ने बताया है कि वह मोहरदा स्थित अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी तभी राजीव कुमार सिंह आए और मारपीट शुरु कर दी. बीच बचाव करने के दौरान अधिवक्ता की पत्नी भी आई और मारपीट करने लगी. बाद में स्थानीय लोगों ने मामले को शांत कराया था. घायल अवस्था में वह इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंची जहां उसका इलाज किया गया. नेहा के कान में अंदरूनी चोट से उसे सुनने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cyber-fraud-with-a-person-from-sitaramdera-in-the-name-of-electricity-bill-update/">जमशेदपुर

: बिजली बिल अपडेट के नाम पर सीतारामडेरा के व्यक्ति से साइबर ठगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही