: दहेज नहीं देने पर बहू को घर से निकाला
स्कूटी से जा रहे थे कोर्ट
घटना के बारे में बताया गया कि अधिवक्ता भगवती सिंह अपनी स्कूटी से कोर्ट की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही बर्मामाइंस के गाराबासा एमएस ढाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गयी थी, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का जोखिम नहीं उठाया.परिचितों को आया रहम
घटना के समय उनके कुछ परिचित ही वहां से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पड़ी. इसके बाद उठाकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया. यहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया है. घटना के बारे में परिचित सुरज कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की हाथ तीन जगहों से टूट गयी है. उनके सिर के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्से पर भी गंभीर चोटें आयी है.बेटा जम्मू-कश्मीर में आर्मी में है पोस्टेड
घटना की जानकारी बागबेड़ा में परिवार के लोगों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर आर्मी में पोस्टेड बेटा को भी दे दी गयी है. बताया गया कि वह भी शाम की फ्लाइट से शनिवार की सुबह तक रांची पहुंच जायेगा. इधर अधिवक्ता के घायल होने की जानकारी पाकर कई अधिवक्ता उनका हाल जानने के लिये टीएमएच पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pressure-increased-after-sending-the-accused-to-jail-in-the-shabbir-murder-case/">जमशेदपुर: शब्बीर हत्याकांड में आरोपियों को जेल भेजने के बाद दबाव बढ़ा [wpse_comments_template]

Leave a Comment