Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिला जज एवं एसएसपी से मिले अधिवक्ता, कार्रवाई के आश्वासन पर वापस लिया कार्य बहिष्कार

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : अधिवक्ता को हथकड़ी पहनाकर  न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के खिलाफ आंदोलित जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मुलाकात की. अधिवक्ताओं ने दोनों को अपनी मांगों से अवगत कराया. साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद अधिवक्ताओं ने कोर्ट की कार्यवाही का बहिष्कार वापस ले लिया. सभी अधिवक्ता 15 अप्रैल से कोर्ट की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे. इससे पहले सभी अधिवक्ताओं ने लाईब्रेरी हॉल में मामले को लेकर बैठक की. बैठक में तदर्थ समिति के सदस्य तापस कुमार मिश्रा, त्रिलोकी नाथ ओझा, जयप्रकाश, जितेंद्र कुमार सिंह, रंजन धारी सिंह, अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, आनंद झा, नंदकिशोर झा, नंदकिशोर राय, मनप्रीत कुमार, गौरव पाठक समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-distribution-of-ration-has-not-yet-started-in-patmada-block-investigation-will-be-done-for-distribution-of-less-ration-by-dealers/">जमशेदपुर

: पटमदा प्रखंड में अब तक नहीं शुरु हुआ राशन का वितरण, डीलरों द्वारा कम राशन वितरण किये जाने की होगी जांच
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही