Search

 
 
 

जमशेदपुर : एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू की जाए- राजेश शुक्ल

 
Jamshedpur : नई दिल्ली में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने शनिवार को बैठक की. इसमें देश के सभी राज्यों के स्टेट बार काउंसिल चेयरमैन और वाइस चेयरमैन शामिल हुए. बैठक में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन सह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड सहित पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की. उन्होंने झारखंड के अधिवक्ताओं की समस्याओं को विस्तार से रखा. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-four-robbers-came-fired-bullets-filled-the-jewelery-bag-from-gunjan-jewelery-of-dhansar-mod-and-started-walking/">धनबाद:

चार लुटेरे आए, गोलियां बरसाई, धनसार मोड़ के गुंजन ज्वेलरी से जेवरात बैग में भरे और चलते बने
युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन राशि नियमित सभी राज्यों में मिले इसका भी सुझाव दिया. वहीं झारखंड की तरह सभी राज्यो में अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना भी लागू करने की मांग की. बैठक की अध्यक्षता बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्र ने की. इसके बाद शुक्ल ने केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से भी उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही