Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हथकड़ी लगाकर अधिवक्ता को जेल भेजे जाने से बिफरे अधिवक्ता, न्यायालय के कार्य का किया बहिष्कार

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जिला बार संघ के सदस्य अधिवक्ता चंदन कुमार चौबे को हथकड़ी लगाकर जेल भेजे जाने से अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है. गुस्साए अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायालय की दूसरी पाली के काम का वहिष्कार किया. वहीं जिला बार संघ तदर्थ समिति के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबष्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त विजया जाधव से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिस पदाधिकारी को निलंबित करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-sudhanshu-ojha-arrested-from-odisha-accused-in-kadma-violence-case/">जमशेदपुर

: भाजपा नेता सुधांशु ओझा ओडिशा से गिरफ्तार, कदमा हिंसा मामले में हैं आरोपी

कार्रवाई नहीं होने पर 13 को कार्य बहिष्कार

अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि अधिवक्ता को एक अपराधी की तरह जेल भेजा गया. जबकि उक्त अधिवक्ता का कोई दोष नहीं है. वह एक मामले में अपने मुवक्किल के साथ पुलिस अधीक्षक से मिलने गया था. लेकिन उसे हाजत में रखा गया. उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल तक कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है. दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं होने पर 13 अप्रैल को सभी अधिवक्ता कोर्ट का काम का बहिष्कार करेंगे. साथ ही जरूरत पड़ी तो राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के पास जाकर अपनी मांग रखेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uproar-in-the-court-premises-after-the-advocate-was-sent-to-jail-in-handcuffs/">जमशेदपुर

: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने पर कोर्ट परिसर में हंगामा

प्रतिनिधिमंडल में ये थे शामिल

प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता तापस कुमार मित्रा, त्रिलोकी नाथ ओझा, रंजन धारी सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, अमित कुमार, अमित कुमार सिंह, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, संजय राय, रवींद्र कुमार, नवीन प्रकाश, संजीव कुमार झा, विद्युत नंदी, आशीष दत्ता, सुभाष सिंह, नवीन प्रकाश, चेतन प्रकाश, चंदन कुमार यादव, राजीव रंजन, रवींद्र ठाकुर, विनोद कुमार समेत काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fed-up-with-the-sale-and-consumption-of-alcohol-in-the-township-the-samajwadi-leader-wrote-a-letter-to-the-prime-minister/">आदित्यपुर

: समाजवादी नेता ने बस्ती में शराब सेवन व बिक्री से तंग आकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही