Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बार भवन में रवींद्र संगीत गाकर अधिवक्ताओं ने कविगुरू टैगोर का मनाया जन्मोत्सव

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर का जन्मोत्सव रवींद्र संगीत गाकर मनाया. मौके पर अधिवक्ताओं ने रवींद्र नाथ टैगोर के देश में योगदान की चर्चा की. साथ ही उनके द्वारा रचित राष्ट्रगान को अतुलनीय धरोहर बताया. इस दौरान अधिवक्ता रूबी कुमारी ने रवींद्र संगीत गाकर सुनाया. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता लालटू चंद्र ने किया. मौके पर अधिवक्ता शांति रंजन दास, विशिष्ट अतिथि तथा जिला बार संघ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने गुरुदेव के बताए गए मार्ग का अनुशरण करने की सलाह दी. कार्यक्रम में अधिवक्ता विजय प्रसाद, दिनेश कुमार वर्मा, अमरनाथ सिंह, तरुण कुमार, मनिरंजन, मिट्ठू कुमार, रोबिन बनर्जी, अंजन कुमार साहू के अलावे अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chunshah-babas-54th-annual-urs-started-with-quran-khwani/">जमशेदपुर

: कुरान ख्वानी से शुरू हुआ चुनाशाह बाबा का 54वां सालाना उर्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही