Search

जमशेदपुर : कोर्ट में अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

  • पार्क को तोड़ ई-कोर्ट बनाने का विरोध
Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर कोर्ट परिसर में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरु कर दिया. अधिवक्ताओं ने कार्य का भी बहिष्कार किया और जज हाय-हाय के नारे भी लगाए. दरअसर, बीते दिनों कोर्ट परिसर में विधायक फंड से बने पार्क को ई-कोर्ट बनाने के लिए तोड़ दिया गया था. बीते रात उक्त स्थल पर एक कंटेनर रख दिया था जिसे कोर्ट का सर्वर रूम बनाया जाना है. इसी को लेकर अधिवक्ताओं का पारा सातवें आसमान में चढ़ गया और अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी शुरु कर दी और हड़ताल की चेतावनी तक दे डाली. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-everyone-raced-for-100-percent-voting/">गिरिडीह

: शत प्रतिशत मतदान को लेकर आम और खास ने लगायी दौड़

पहले की तरह बने पार्क 

वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा ने बताया कि जमशेदपुर कोर्ट परिसर में लगभग 15 लाख की लागत से पार्क का निर्माण कराया गया था जिसे बीते दिनों तोड़ दिया गया था. हालांकि उस वक्त जिला जज ने कहा था कि पार्क को ठीक कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उक्त स्थल पर कंटेनर रख दिया गया. उन्होंने कोर्ट से पार्क को पहले की तरह बनाने को कहा है. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/indian-air-forces-reconnaissance-plane-crashes-in-jaisalmer-rajasthan/">राजस्थान

के जैसलमेर में इंडियन एयरफोर्स का टोही विमान क्रैश…

कोर्ट में एक लिफ्ट है खराब, जन सुविधा का अभाव

अधिवक्ताओं का कहना है कि कोर्ट में आम जनता के लिए कोई सुविधा नहीं है. यहां दो लिफ्ट लगी हैं. दोनों खराब थीं. अधिवक्ताओं ने विरोध किया. अपनी बात रखी. तब जाकर एक लिफ्ट बनाई गई. एक लिफ्ट अभी भी खराब है. कोर्ट के किसी भी फ्लोर में बाथरुम नहीं है. आम लोगों के पेयजल की सुविधा नहीं है. अधिवक्ताओं की मांग है कि पार्क से ई कोर्ट का कंटेनर हटाया जाए और पार्क को पहले की तरह बना दिया जाए. इसे भी पढ़ें : कुख्यात">https://lagatar.in/deoghar-police-got-success-notorious-criminal-dhillon-singh-arrested/">कुख्यात

अपराधी ढिल्लन सिंह को देवघर पुलिस ने धर दबोचा

डुमरिया : सीओ व बीडीओ ने मतदान के लिए किया प्रोत्साहित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Dumaria-CO-BDO.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड की बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू और सीओ चंचला कुमारी ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय कुंडालुका में अभिभावकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की. बैठक में उपस्थित अभिभावकों को बच्चों के समुचित देखभाल करने संबंधी जानकारी दी गई. साथ ही लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें : चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-takes-cognizance-of-speeches-of-pm-modi-rahul-gandhi-issues-notice-in-case-of-violation-of-code-of-conduct/">चुनाव

आयोग ने पीएम मोदी, राहुल गांधी के भाषणों पर संज्ञान लिया, आचार संहिता उल्लंघन मामले में नोटिस जारी किया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Dumaria-CO-BDO-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई. बीडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि शत प्रतिशत मतदान से ही अपने पसंद की सरकार बना सकते हैं. लोकतंत्र में मताधिकार का प्रयोग करना आवश्यक है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मिर्जा सोरेन, बीस सूत्री अध्यक्ष भागात बास्के, मुखिया सरस्वती बास्के, अभिभावक व स्कूली बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bike-rider-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle/">देवघर

: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत

डुमरिया : प्लस टू हाई स्कूल में मैट्रिक रिजल्ट की हुई समीक्षा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Dumaria-Maitric.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani)अष्टकोशी प्लस टू हाईस्कूल भालुकपतड़ा में गुरुवार को मेट्रिक रिजल्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय पंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभिभावकों ने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मेट्रिक का रिजल्ट खराब हुआ है. इसकी मुख्य वजह तीन शिक्षकों को अन्य विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति को बताया गया. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/indian-air-forces-reconnaissance-plane-crashes-in-jaisalmer-rajasthan/">राजस्थान

के जैसलमेर में इंडियन एयरफोर्स का टोही विमान क्रैश…
अभिभावकों ने कहा कि तीनों शिक्षक मौजूद रहते तो इस वर्ष भी रिजल्ट बेहतर होता. साथ ही बैठक में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को स्कूल में वापस लाने की मांग की गई. मौके पर प्रधानाध्यापक अभय कुमार, अभिभावक पुलक कुमार साव, कविराज सुंडी आदि उपस्थित थे. 7 मई को पुनः अभिभावकों का बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp