Search

 
 
 

जमशेदपुर : पांचवे दिन भी न्यायिक कार्य से अलग रहे जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता बुधवार को अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा. अब अधिवक्ता आगामी 13 जनवरी तक अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखेंगे. यह फैसला झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने मंगलवार की एक अहम बैठक में लिया है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांगों को पुरी करने का आश्वासन मिलने पर ही स्ट्राइक को बीच में वापस ले लिया जायेगा. जिला बार के अधिवक्ताओं को सख्त निर्देश दिया है कि अगर वे बार काउंसिल का आदेश का पालन नहीं करते हैं, ऐसे में उन्हें बार काउंसिल से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलेगा. उन्हें काउंसिल से मिलने वाली सहयोग से वंचित कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-bidyut-baran-mahato-demands-cleaning-of-river-pond-and-fair-sites-from-dc/">जमशेदपुर

: सांसद बिद्युत बरण महतो ने नदी, तालाब एवं मेला स्थलों की सफाई की मांग डीसी से की

नौ अधिवक्ताओं का चयन डिफेंस कौंसेल के रुप में की

झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से डिफेंस कौंसेल के तौर पर 9 अधिवक्ताओं का चयन कर लिया गया हैं। जिसमें मुख्य डिफेंस कौंसेल के तौर पर अधिवक्ता विदेश सिन्हा, ड्यूटी डिफेंस कौंसेल के तौर पर राजेश कुमार श्रीवास्तव, देवाशीष दत्ता का चयन किया गया है. वहीं सहायक के तौर पर अभिनव कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार तिवारी, अंकित प्रताप कुंवर, योगिता कुमारी, मनोज कुमार सिंह एवं रंजना कुमारी शामिल है. इनकी चयन से बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सह वर्तमान एडहॉक कमेटी के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबस्ट ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-birth-anniversary-of-the-father-of-electro-homeopathy-salute-tiranga-organized-a-free-health-camp/">जमशेदपुर

: इलेक्ट्रो होम्योपैथ के जन्मदाता की जयंती पर सैल्यूट तिरंगा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही