Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जिला बार संघ की ओर से नए और पुराने कोर्ट परिसर में गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई गई. इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने के उपरांत मिठाई का वितरण किया गया. इधर, झारखंड स्टेट बार काउंसिल के द्वारा फैमिली पेंशन प्लान की सब कमेटी में जमशेदपुर के पांच अधिवक्ताओं को चुने जाने पर खुशी जताई गई. इस कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार, अक्षय कुमार झा, परमजीत कुमार श्रीवास्तव, महिला अधिवक्ता विनीता सिंह और निलेश कुमार शामिल हैं. यह पांचों सदस्य 10 अप्रैल से अधिवक्ताओं के कल्याण हेतु पेंशन स्कीम का कार्य करेंगे. सभी अधिवक्ताओं को इसके बारे में बताएंगे और जो अधिवक्ता इसका मेंबर नहीं बने हैं उन्हें मेंबर बनाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sikh-living-dignity-connects-with-gurmat-by-removing-the-mind-from-the-disorders-bhagwan-singh/">जमशेदपुर

: मनमत विकारों से निकालकर गुरमत से जोड़ती है सिख रहत मर्यादा: भगवान सिंह

सदस्य सभी अधिवक्ताओं को देंगे प्लान की जानकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/jamshedpur-court-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पेंशन स्कीम में स्पष्ट लिखा गया है कि जो अधिवक्ता अपना स्वेच्छा से पैतीस वर्ष प्रैक्टिस या 65 साल उम्र पूरा होने के बाद स्टेट बार काउंसिल को सूचित कर अपना सर्टिफिकेट समर्पित कर देते हैं या उनका अचानक निधन हो जाता है तो उनके आश्रित को राज्य बार काउंसिल के द्वारा 7000 रुपये महीने का पेंशन दिया जाता है. इन सभी की जानकारी अधिवक्ताओं को यह पांच सदस्य कमेटी देने का काम करेगी. इस कार्यक्रम में अधिवक्ता मिथिलेश सिंह रमन जी ओझा, नवीन प्रकाश, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, अक्षय कुमार, विनीता सिंह, विवेक कुमार, राजीव रंजन, चंदन कुमार यादव, विवेक नंदी, आशीष दत्ता, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, विजय कुमार, गोपाल शर्मा, अंजन साहू समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही