Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 15 अप्रैल से कार्य पर लौटेंगे अधिवक्ता, बैठक में लिया गया निर्णय

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के अधिवक्ता चंदन कुमार चौबे को हथकड़ी लगाने के विरोध में जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर दिया था. गुरुवार को इस मामले में जिला बार संघ के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अंबास्ट के नेतृत्व में लाइब्रेरी हॉल में एक बैठक रखी गई. बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता और तदर्थ समिति के सदस्य तापस कुमार मिश्रा, त्रिलोकी नाथ ओझा, जयप्रकाश, वरीय अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह, रंजन धारी सिंह, अक्षय कुमार झा, मिथिलेश सिंह, आनंद झा, नंदकिशोर झा, नंदकिशोर राय, मनप्रीत कुमार और गौरव पाठक के साथ अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-security-forces-foiled-the-conspiracy-naxalite-recovered-two-ieds/">चाईबासा

: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, दो आईईडी बरामद

15 अप्रैल से अधिवक्ता लौटेंगे काम पर

बैठक में तदर्थ समिति के सभी सदस्यों ने निर्णय लेकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा से मुलाकात की और उनके समक्ष सारी बातों को रखी. समिति ने वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से भी मुलाकात की और उन्हें भी सारी घटनाओं की जानकारी दी. एसएसपी के आश्वासन के बाद तदर्थ समिति ने निर्णय लिया कि आगामी 15 अप्रैल 2023 से सभी अधिवक्ता अपने काम से वापस आएंगे. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-no-link-no-cash-in-jwalkata-bank-of-india-public-upset/">गुड़ाबांदा

: ज्वालकाटा बैंक ऑफ इंडिया में “नो लिंक, नो कैश”, जनता परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही