Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में हवाई फायरिंग, मामला संदेहास्पद

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : जुगसलाई थाना अंतर्गत इस्लाम नगर में रविवार शाम हवाई फायरिंग की गई. स्थानीय लोगों ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर जुगसलाई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. हालांकि पुलिस इस घटना को संदेहास्पद मान रही है. जुगसलाई थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि हवाई फायरिंग का आरोप राज बच्चा पर लगाया जा रहा है. जिसके द्वारा यह आरोप लगाया गया है उससे राज बच्चा का पारिवारिक विवाद है. वहीं आस पास के लोगों से फायरिंग की पुष्टि के लिए पूछताछ की गई पर किसी ने गोली चलने की आवाज नही सुनी. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-public-problems-were-discussed-in-the-meeting-of-basti-vikas-sangharsh-samiti-in-gadda/">जमशेदपुर

: गदड़ा में बस्ती विकास संघर्ष समिति की बैठक में जन समस्याओं पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही