Search

जमशेदपुर : घाघीडीह जेल की समस्या दूर कराने आफताब पैदल निकले डीसी कार्यालय

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से घाघाडीह सेंट्रल जेल में टाटा स्टील यूआईएसएल की बिजली और पानी की सप्लाई की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस नेता आफताब अहमद सिद्दीकी मानगो स्थित अपने आवास से पैदल ही उपायुक्त कार्यालय की ओर निकल पड़े. इस दौरान वे हाथ में तिरंगा झंडा लिए कड़ी धूप में चार किमी की पैदल यात्रा कर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें :पप्पू">https://lagatar.in/pappu-yadav-met-lalu-yadav-tweeted-information/">पप्पू

यादव ने की लालू यादव से मुलाकात, ट्वीट कर दी जानकारी

बिजली पानी सप्लाई करने की मांग की गई

उन्होंने कहा कि घाघीडीह सेंट्रल जेल में तकरीबन दो हजार से ज्यादा कैदी रहते है. जिसमें काफी संख्या में महिलाएं और छोटे बच्चे भी हैं. जेल में रहने के दौरान उन्होंने पाया कि वहां पर पानी और बिजली की इस भीषण गर्मी में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है. पानी सबसे जरूरी चीज है नहाने धोने से लेकर नित्य के बहुत सारे काम पानी पर निर्भर रहते हैं. वर्तमान में टैंकर से जलापूर्ति हो रही है, परिसर में जो चापाकल है वह काफी नहीं है. इसको लेकर आज उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है. मांग पत्र के माध्यम से जेल परिसर में टाटा स्टील यूआईएसएल की बिजली पानी सप्लाई की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि कोई भी बंदी जन्मजात अपराधी नहीं होता समय, लालच और पारिवारिक परिस्थितियां उसे अपराधी बनाती हैं. उन्हे भी समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का अवसर मिलना चाहिए. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-solar-water-tower-in-dhadhika-village-is-bad-since-one-year/">बहरागोड़ा

: धाधिका गांव में एक साल से सोलर जलमीनार खराब

मानगो दंगा मामले में जेल में रह चुके है आफताब

बता दे कि मानगो में हुए दंगे के मामले में मानगो पुलिस ने आफताब को जेल भेजा था. आफताब लगभग पांच माह जेल में रहे. इस दौरान उन्होंने महसूस किया की जेल में लोगों को पानी और बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chambers-delegation-met-the-president-discussed-other-issues-including-airport/">जमशेदपुर

: चैंबर का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति से मिला, एयरपोर्ट समेत अन्य विषयों पर की चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//