Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 11 वर्षों बाद आदिवासी +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय सीतारामडेरा में 20 कमरों के निर्माण का हुआ शिलान्यास

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : विभागीय लापरवाही अथवा सिस्टम की लाचारी के कारण विगत पांच वर्षों से आदिवासी +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्र बगल के मुस्लिम हाई स्कूल में बढ़ने को बाध्य हैं. 11 वर्ष पहले (वर्ष 2008-09) आदिवासी +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय सीतारामडेरा में 20 कमरों के निर्माण के लिए 1.30 करोड़ रुपया आवंटित किया गया. लेकिन कमरों का निर्माण नहीं हुआ. अंततः 20 मई 2019 को बैंक ड्राफ्ट द्वारा 1 करोड 30 लाख रुपया सरकार को वापस लौटा दिया गया. 10 जनवरी, 2019 को भवन निर्माण विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल ने विद्यालय के पुराने भवन को कंडम घोषित कर दिया और अगस्त 2019 में उसे ध्वस्त कर दिया गया. 2019 से उक्त स्कूल के बच्चे बगल के स्कूल में पढ़ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-india-kshatriya-mahasabha-met-babulal-marandi-submitted-a-memorandum-regarding-implicating-abhay-singh-and-the-leaders-of-the-society-in-the-case/">जमशेदपुर

: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अभय सिंह व समाज के नेताओं को मुकदमे में फंसाने को लेकर बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपा

विधायक सरयू राय के संज्ञान में आया था मामला

2020 में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्कूल का भ्रमण किया. उस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने इसके बारे में उन्हें जानकारी दी. जानकारी होने के बाद सरयू राय ने उपायुक्त से बात करके नया भवन के लिए जनवरी 2021 में शिक्षा विभाग को पत्र के माध्यम से प्रस्ताव भेजवाया. जिसके बाद भवन का नक्शा पास हुआ. अगस्त 2021 में उक्त स्कूल में 20 कमरों के निर्माण के लिए पुनः 1 करोड 68 लाख 38 हजार रुपये स्वीकृत हुए. लेकिन निर्माण शुरु नहीं हुआ. विधायक सरयू राय ने इस मामले इस वर्ष मार्च में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उठाया. सरकार ने शीघ्र निर्माण कराने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-death-hanging-over-the-head-in-saldih-basti-responsible-careless/">आदित्यपुर

: सालडीह बस्ती में सिर पर झूल रही मौत, जिम्मेदार बेपरवाह

भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

नतीजा है कि 1 करोड 68 लाख 38 हजार की लागत पर आदिवासी +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सीतारामडेरा में 20 कमरों का निर्माण का शिलान्यास सोमवार को विधायक सरयू राय ने किया. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला अभियंता प्रभाकर, प्रधानाध्यापक छोटन लोहरा, विधायक प्रतिनिधि एसपी सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह सांसद प्रतिनिधि चन्द्र शेखर मिश्रा, सुधीर सिंह, हरेराम सिंह, अजय सिन्हा, अमित शर्मा, मनोज सिंह उज्जैन, सुमित साहु एवं विवेक पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पूर्वी">https://lagatar.in/one-death-from-corona-in-east-singhbhum-death-toll-in-state-has-increased-to-5333/">पूर्वी

सिंहभूम में कोरोना से एक मौत, राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5333
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही