Search

 
 
 

जमशेदपुर : पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी, सिदगोड़ा व सोनारी में भी की आत्महत्या

 
Jamsedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर पांच एकता नगर निवासी 35 वर्षीय तारा सिंह ने पति बसंत सिंह से विवाद के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार शाम की है. सूचना पर बसंत ने किसी तरह तारा को फंदे से उतारा और एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. बसंत ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चलाने का काम करता है. शादी को 12 साल से ज्यादा हो चुके हैं. रविवार को पत्नी से विवाद हुआ था जिसके बाद उसने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगा ली. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-wild-elephant-reached-near-the-city-forest-department-engaged-in-extermination/">किरीबुरु

: शहर के करीब पहुंचा जंगली हाथी, वन विभाग भगाने में जुटा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सिदगोड़ा कान्हू भट्टा निवासी 30 वर्षीय शिवा मुंडा ने भी रविवार रात 9 बजे घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रात 11 बजे परिजनों को घटना की जानकारी होने पर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों के अनुसार शिवा कुछ काम नहीं करता था. वह रात को 8.30 बजे घर आया और अपने कमरे में चला गया. बाद में जब सभी उसके कमरे में गए तो कमरे का दरवाजा बंद पाया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-civil-defense-committee-meeting-held-at-forest-rest-house/">डुमरिया

: वन विश्रामागार में नागरिक सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

सोनारी में भी युवक ने लगाई फांसी

इधर, सोनारी थाना अंतर्गत बी ब्लॉक क्रिश्चियन बस्ती निवासी 30 वर्षीय सुमित बालमुचू ने भी रविवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में चल रहा था. संभवत: डिप्रेशन में आकर ही उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही