Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : रिमांड होम से छूटने के बाद करने लगे थे चोरी, तीन धराए

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह सुभंसरी रोड निवासी ब्रिजकिशोर शर्मा के घर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग को पकड़ा है. आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किए गए सामानों को भी बरामद कर लिया है. इस संबंध में ब्रिजकिशोर शर्मा ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. ब्रिजकिशोर ने पुलिस को बताया था कि 22 जुलाई की रात उनके घर में घुसकर नकद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली गई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरु की और आरोपियों को पकड़ लिया. सभी आरोपी नाबालिग है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-villagers-are-forced-to-walk-in-mud-and-water/">बहरागोड़ा

: कीचड़ और पानी में चलने को मजबूर हैं ग्रामीण

पूर्व में चोरी के मामले में जा चुके है रिमांड होम

जानकारी देते हुए सिदगोड़ा थाना के एसआई रवि रंजन ने बताया कि ब्रिजकिशोर शर्मा ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में तीन नाबालिग को पकड़ा गया. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो मोबाइल, सात सोने की अंगूठी, 7270 रुपये नकद समेत अन्य गहनें बरामद किए है. रवि रंजन ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के आरोप में रिमांड होम जा चुके है. रिमांड होम से आने के बाद सभी फिर से चोरी करने लगे. फिलहाल सभी को रिमांड होम भेजा जा रहा है. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-kinnar-community-organized-kanwaria-service-camp/">देवघर

: किन्नर समाज ने लगाया कांवरिया सेवा शिविर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही