Search

 
 
 

जमशेदपुर: जमीन विवाद की शिकायत थाने में करने पर घर में घुसकर पति-पत्नी को पीटा

 
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू दर्जी मुहल्ला के पास जमीन विवाद के मामले में थाने में शिकायत करने पर पड़ोसी ने दूसरे दिन मंगलवार को घर में घुसकर लात-घूसे से मारकर पति-पत्नी को घायल कर दिया. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है. घायलों ने कहा कि वे अस्पताल से घर लौटने के बाद फिर से घटना की शिकायत बागबेड़ा थाने में जाकर करेंगे. इसे भी पढ़ें : GST">https://lagatar.in/gst-fraud-550-fake-companies-opened-without-office-for-800-crores-three-accused-arrested-from-gujarat/">GST

फ्रॉड : बिना ऑफिस 800 करोड़ की खुल गयीं 550 फर्जी कंपनियां, गुजरात से तीन आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसी कब्जाना चाहता है जमीन

घायल सुशील ठाकुर और उनकी पत्नी रेखा देवी ने बताया कि उनका पड़ोसी धर्मू शर्मा, अजीत शर्मा, सुजीत शर्मा, शर्मिला देवी और विनिता देवी एक कट्ठा जमीन को कब्जाना चाहते हैं. पड़ोसी चाहते हैं कि किसी तरह से घर छोड़कर चला जाये. जमीन को लेकर ही सोमवार की शाम को विवाद हुआ था. इसके बाद सुशील ठाकुर और रेखा देवी ने घटना की लिखित शिकायत बागबेड़ा थाने में जाकर की थी. पड़ोसी को जब पता चला कि मामला थाने तक पहुंच गया है इसके बाद ही मंगलवार की सुबह आरोपी घर में घुस गये और मारपीट कर घायल कर दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-water-mess-in-ghadbar-village-health-department-team-arrived-from-delhi/">धनबाद

: घड़बड़ गांव में पानी गड़बड़, दिल्ली से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही