Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्रसव के बाद डॉक्टरों ने गलती सुधारने के लिए महिला का कर दिया और तीन ऑपरेशन

Jamshedpur (Rohit Kumar) : कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम अपनी लापरवाही को लेकर आए दिन चर्चा में बना रहता है. इस बार अस्पताल प्रबंधन पर प्रसव के बाद गलती सुधारने के लिए तीन ऑपरेशन करने और शिकायत करने पर देख लेने की धमकी का आरोप लगा है. इस मामले में अस्पताल अधीक्षक से लिखित शिकायत भी की गई है. दरअसल, पटमदा के रहने वाले कोकिल कर्मकार ने अपनी गर्भवती पत्नी को 3 फरवरी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल में कोकिल की पत्नी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. इसे भी पढ़ें : कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-process-of-returning-rs-25-lakh-to-students-begins-amount-will-be-sent-to-colleges/">कोल्हान

विश्वविद्यालय : विद्यार्थियों के 25 लाख रुपए लौटाने की प्रक्रिया शुरू, कॉलेजों को भेजी जाएगी राशि

तबीयत बिगड़ने पर किया तीन ऑपरेशन

प्रसव के बाद डॉक्टरों ने एक छोटा सा ऑपरेशन किया जिसके बाद से पत्नी को लघुशंका करने में दिक्कत आने लगी. इसको ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने एक माह में ही तीन और ऑपरेशन कर दिया. अब तबीयत बिगड़ने पर रेफर करने की बात कह रहे है. इसके पूर्व अधीक्षक से मामले की शिकायत की गई थी पर डॉ पिंकी और डॉ शिखा रानी ने शिकायत करने पर देख लेने की धमकी दी. इस मामले को लेकर अधीक्षक से लिखित शिकायत की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही