Search

 
 
 

जमशेदपुर : शराब पीने के बाद विवाद हुआ तो पीट-पीट कर ऑटो चालक की कर दी हत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत राजेंद्रनगर में पारसनगर के ऑटो चालक मनोज यादव (36) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना परिजनों को शुक्रवार सुबह मिली. परिजन शव को पोस्टमार्टम हाउस से लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. परिजनों का कहना था कि पुलिस ने उन्हें बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि पुलिस द्वारा परिजनों को समझाने पर शव को वापस पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया. मृतक ऑटो चलाता था. उसकी दो बेटी और एक बेटा है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-high-mast-light-is-closed-for-three-months-villagers-upset/">बहरागोड़ा

: तीन माह से बंद है हाई मास्ट लाइट, ग्रामीण परेशान

100 डायल पर पुलिस को दी गई थी सूचना

उलीडीह थाना प्रभारी सोनू कुमार के अनुसार गुरुवार की रात 100 डायल पर घायल की सूचना दी गई थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. वहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. शव गृह में जगह नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया था. मृतक की पहचान कर परिजनों को इसकी सूचना दी गई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-winners-of-painting-and-essay-competition-were-awarded/">चांडिल

: चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

देर रात पत्नी ने किया था फोन

मृतक के भांजे विकास ने बताया कि गुरुवार रात जब मामा (मनोज यादव) घर नहीं लौटे तो मामी (सोनी देवी) ने उनके नंबर पर फोन किया. फोन किसी महिला ने उठाया और बताया कि मनोज शराब पीने के लिए आया था. यहां किसी के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई. मनोज का फोन छूट गया है. इसके बाद से सभी मामा की खोज में निकल गए थे. सुबह जानकारी मिली कि उनका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही