Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : परसुडीह में प्रेम विवाह के पांच साल बाद पत्नी की हत्या का आरोपी पांच दिन बाद गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के बड़ा गदड़ा नीचे टोला में प्रेम विवाह के पांच साल बाद ही पत्नी की हत्या करने का आरोपी मिलन कुमार दास को परसुडीह पुलिस ने गिरफ्तार करके पांच दिनों के बाद जेल भेज दिया है. 11 मार्च की सुबह सविता मुखी (23) का तबियत खराब होने का बहाना बनाकर ससुरालवालों ने मायका पक्ष को बुलाया था. तब शव जमीन पर पड़ा हुआ था. कहा गया था कि उसने फांसी लगायी थी. इसके बाद शव को उतारकर रखा गया है. घटना के बाद ही  परसुडीह पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था. सविता के पास से सुसाइडल नोट बरामद होने के कारण पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया था. नोट में लिखा हुआ था मैं सुसाइड कर रही हूं, लेकिन इसमें किसी का भी दोष नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/asjid-jamshedpur-sapna-kinnar-murdered-in-burmines-was-missing-for-five-days/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में सपना किन्नर की हत्या, पांच दिनों से थी लापता

क्या है मामला

सविता मुखी को रास्ते से हटाने के बाद 11 मार्च की सुबह 4.30 बजे ही मिलन ने मायका पक्ष जादूगोड़ा नरवा कॉलोनी के मनोज मुखी को फोन किया था. जब मनोज मुखी गदड़ा पहुंचे तब देखा कि कमरे से आवाज तक नहीं आ रही है. पलंग पर सविता का शव पड़ा हुआ था. तब मिलन दास ने बताया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इसके बाद मनोज ने फोन करके परिवार के लोगों को पूरी जानकारी दी.

चार साल की है एक बेटी

सविता मुखी की एक चार साल की बेटी है. शादी के बाद से ही सास और ससुर उससे 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे. दहेज नहीं देने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता था. इसको लेकर दो साल पहले (2020) मामला भी दर्ज कराया गया था. कोर्ट तक मामला पहुंचने के बाद आरोपियों ने आगे से प्रताड़ित नहीं करने का आश्वासन देकर केस वापस करवा लिया था. इधर फिर से मारपीट करना शुरू कर दिया था. मनोज ने बताया कि बहन से अंतिम बार 10 मार्च की रात 8.27 बजे बातचीत हुई थी. बातचीत में उसने ईशारा भी किया था कि उसके साथ कुछ भी हो सकता है.

2017 में हुआ था प्रेम विवाह

सविता का भाई मनोज मुखी ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह के बाद वर्ष 2017 में शादी कर ली थी. शादी इंटरकास्ट होने के कारण सास-ससुर तो बिल्कुल ही देख नहीं चाहते थे. ससुर तो सविता से पूरी तरह से घृणा करते थे. सास भी सीधे मुंह बात नहीं करती थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-because-of-money-they-come-in-contact-with-eunuchs-and-commit-murder-under-the-pressure-of-family-members/">जमशेदपुर

: पैसे के चलते आते हैं किन्नर के संपर्क में और परिजनों के दबाव में आकर करते हैं हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही