Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नैक से सी ग्रेड मिलने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने 17 बिंदुओं पर जताई आपत्ति

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय ने नैक से सी ग्रेड मिलने के बाद आपत्ति जताई थी. इसे लेकर विश्वविद्यालय को अपील में जाना पड़ा, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने 17 बिंदुओं पर आपत्ति जताई है. हालांकि विश्वविद्यालय की ओर से 30 से अधिक बिंदुओं पर आपत्ति तैयार की गई थी. लेकिन नैक की ओर से 17 बिंदुओं पर है आपत्ति को स्वीकार किया गया. यह आपत्ति विश्वविद्यालय ने नेट द्वारा किए गए एसेसमेंट पर जताई है. अब विश्वविद्यालय को बी ग्रेड मिलने की उम्मीद है.

134 अंको की जरूरत

विश्वविद्यालय को बी ग्रेड पाने के लिए अभी 134 अंकों की जरूरत है. विश्वविद्यालय की ओर से जिन 17 बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज कराई गई है वे कुल 300 अंकों के हैं. विश्वविद्यालय को इससे पहले 1867 अंक मिल चुके हैं. इसके बाद यदि अब कम से कम 134 अंक भी मिल जाते हैं तो विश्वविद्यालय को बी ग्रेड प्राप्त हो जाएगा.

क्या होगा फायदा

नैक से बी ग्रेड प्राप्त होने के बाद विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी) से अनुदान प्राप्त होना शुरू हो जाएगा. इससे विश्वविद्यालय के विकास में काफी सहूलियत होगी. बता दें कि यूजीसी से अनुदान प्राप्त नहीं होने की वजह से विश्वविद्यालय के समुचित विकास में काफी परेशानी होती है. फिलहाल विश्वविद्यालय को राज्य सरकार से मिलने वाले अनुदान पर ही आश्रित रहना पड़ता है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही