Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में छत ढलाई के बाद रुपये मांगने पर मजदूरों को बांधकर पीटा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : मानगो के समतानगर में छत ढलाई का काम कराने के बाद मजदूरों को मजदूरी नहीं दिया गया. रुपये मांगने पर उन्हें घर में बंधकर बनाकर खूब पीटा गया. घटना में घायल सभी मजदूरों को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में घटना की लिखित शिकायत मानगो थाने में भी की गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tell-the-man-of-axis-bank-cyber-miscreants-blew-98-thousand/">जमशेदपुर

: एक्सिस बैंक का आदमी बता साइबर बदमाशों ने उड़ाये 98 हजार

साकची के ओमप्रकाश ने कराया है मामला दर्ज

साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर एक बगान नंबर 3 के रहने वाले ओमप्रकाश साहनी ने बताया कि मानगो के समतानगर में 24 अगस्त को छत ढलाई का काम कराया था. ढलाई का रुपये 26 हजार रुपये हुआ था. काम पूरा होने के बाद सी प्रसाद ने मात्र 3 हजार रुपये ही दिया था. कहा कि बाकी रुपये बाद में ले लेना.

दूसरे दिन भी नहीं दिया रुपये

दूसरे दिन 25 अगस्त की सुबह जब मजदूर रुपये मांगने के लिये गये तब नहीं दिया गया और न ही मशीन ही लेकर जाने दिया गया. इसके बाद तीसरे दिन मजदूर 26 अगस्त की सुबह 11.30 बजे फिर सी प्रसाद के घर पर गये. यहां पर रुपये नहीं दिया गया और सभी को एक कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की गयी.

रॉड से कर दिया हमला

घटना के दिन आरोपी सी प्रसाद, राजू प्रसाद, सुनिल पासवान, महेश यादव, मन्नु कुरहा ने मिलकर रॉड से हमला कर घायल कर दिया. घटना में अन्य 8-10 को भी आरोपी बनाया गया है. मामले में कहा गया है कि आरोपियो ने मोबाइल फोन भी छिन लिया. इधर मानगो पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-team-returned-from-bihar-bengal-and-odisha-did-not-get-success-in-the-ulidih-bank-of-india-robbery-case/">जमशेदपुर

: उलीडीह बैंक ऑफ इंडिया डकैती कांड में बिहार, बंगाल व ओड़िशा से लौटी टीम को सफलता नहीं लगी हाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही