Search

 
 
 

जमशेदपुर : विसर्जन के बाद शहर के नदी घाटों पर लगा कचरे का अंबार

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के बाद शहर के नदी घाटों पर कचरे का अंबार है. टाटा स्टील यूटिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने घाटों की सफाई के लिए सफाई कर्मी लगा दिए हैं. गुरुवार सुबह से ही घाटों को साफ सुथरा करने का काम किया जा रहा है. गौरतलब है कि स्वर्णरेखा नदी के घाटों पर बुधवार को दुर्गा पूजा को लेकर प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्यक्रम था. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-water-logging-on-nh-18-driver-upset/">बहरागोड़ा

: एनएच-18 पर जल जमाव, वाहन चालक परेशान

दोमोहानी से लेकर साकची स्वर्णरेखा घाट तक चल रही सफाई

टीएसयूआईएसएल के सफाई कर्मी दोमुहानी घाट से साकची स्वर्णरेखा घाट और बीच के सभी घाटों पर सफाई अभियान में जुटे हुए हैं. दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के बाद घाटों के किनारे कचरा जमा हुआ है. गौरतलब है कि हर साल त्यौहार बीत जाने के बाद कई दिनों तक घाट पर कचरा जमा रहता था. लेकिन इस बार टीएसयूआईएसएल ने समझदारी दिखाते हुए सुबह से ही इसकी साफ-सफाई शुरू की है.    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही