Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एसडीएम से मुलाकात कर कन्वाई चालकों ने पूर्ववर्ती यूनियन के पदाधिकारियों पर लगाया धमकाने का आरोप

Jamshedpur (Sunil Pandey) : इंटक से संबंद्ध कन्वाई चालकों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को ज्ञानसागर प्रसाद के नेतृत्व में धालभूम एसडीएम पीयूष सिंहा से मिला. सभी ने एसडीएम को बताया कि ऑल इंडिया कन्वाई वर्कर्स यूनियन का निबंधन (संख्या-1523) श्रमायुक्त सह रजिस्ट्रार के द्वारा रद्द कर दिया गया. लेकिन उक्त यूनियन से जुड़े पदाधिकारी कन्वाई चालकों की बुकिंग में हस्तक्षेप करते हैं. यहां तक की विरोध करने वालों को जान से मारने की धमकी देते हैं. ज्ञानसागर प्रसाद ने बताया कि निबंधन रद्द यूनियन के कथित महामंत्री अमरजीत सिंह बाटे, जयनारायण सिंह समेत अन्य नेता माइक से अनाउंस करते हुए धमकाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-demands-railway-minister-to-start-vande-bharat-train-between-tata-to-howrah/">जमशेदपुर

: सांसद ने रेलमंत्री से की टाटा से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग

एसडीएम ने कार्रवाई का दिया भरोसा

ज्ञानसागर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने एसडीएम को पूरे मामले से जुड़े कागजात उपलब्ध करा दिया है. एसडीएम ने निबंधन रद्द होने से संबंधित कागजात की मांग की. जिसे जल्द मुहैया करा दिया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष बलदेव सिंह, महामंत्री बिनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह समेत अन्य कन्वाई चालक शामिल हुए. इससे पहले कन्वाई चालकों ने उपायुक्त, सिटी एसपी, डीएसपी, टेल्को थाना प्रभारी को शिकायत की प्रतिलिपि सौंपी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-action-should-be-taken-against-those-who-insult-shri-ram-and-shri-ramcharit-manas-hindu-janajagruti-samiti/">जमशेदपुर

: श्रीराम एवं श्रीरामचरित मानस का अपमान करने वालों पर हो कार्रवाई- हिंदू जनजागृति समिति
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही