Search

 
 
 

Jamshedpur: मित्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद डॉ. सुधाकर ने की 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के तत्वावधान में बेल्डीह क्लब में आयोजित सेमिनार में बेंगलुरु से आए प्रसिद्ध डॉक्टर सुधाकर वाराणसी (108 आपातकालीन सेवाओं के जनक) ने अपने प्रेरक अनुभव साझा किए. उन्होंने भारत में 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा की शुरुआत और इसके विस्तार की कहानी सुनाई. इस दौरान डॉक्टर सुधाकर ने गांधीजी के गीत पर आधारित बांसुरी की धुन भी प्रस्तुत की. कार्यक्रम का मंच संचालन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के अध्यक्ष डॉ. अमित मुखर्जी ने किया.

अब तक बचाई जा चुकी है 1.5 लाख लोगों की जान

डॉ. सुधाकर ने बताया कि उनके मित्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उन्होंने समाज में एंबुलेंस सेवा की आवश्यकता महसूस की. उन्होंने एक टीम बनाकर प्राइवेट कंपनियों के सहयोग से 108 एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की. आज यह सेवा पूरे भारत में 37,000 एंबुलेंस के साथ सक्रिय है और भूटान व श्रीलंका में भी कार्यरत है. उनके प्रयास से अब तक 1.5 लाख लोगों की जान बचाई जा चुकी है.

नौकरी समाज के उत्थान के लिए भी होनी चाहिए: डॉ. सुधाकर

डॉ. सुधाकर, जिन्होंने आईआईटी खड़गपुर से मास्टर डिग्री और जीव विज्ञान में पीएचडी की है, ने युवाओं को देश की सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि नौकरी केवल पैसे के लिए नहीं, बल्कि समाज के उत्थान के लिए भी होनी चाहिए. अंत में धन्यवाद ज्ञापन अमरेश सिन्हा ने किया. कार्यक्रम में शहर के सभी प्रमुख रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur:">https://lagatar.in/jamshedpur-xlri-jamshedpur-celebrated-the-festival-of-charity-and-service/">Jamshedpur:

XLRI जमशेदपुर ने मनाया दान और सेवा का उत्सव
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही