Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: हार के बाद पूर्व मुखिया को पंचायत भवन से कुर्सी-टेबुल निकालना महंगा पड़ा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : परसुडीह के कीताडीह उत्तरी पंचायत क्षेत्र से पूर्व मुखिया रीना जारिका का मुखिया चुनाव में हार जाना और पंचायत भवन से कुर्सी-टेबुल व अन्य सामानों को बाहर निकालकर लेकर जाना मंगलवार की शाम को महंगा पड़ गया. सूचना नये मुखिया मनोज मुर्मू को मिलने पर उन्होंने पुलिस को फोन करके बुलवाया और सरकारी सामानों को अपने घर लेकर जाने से रोकवा दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-view-of-the-village-outside-the-co-operative-college-at-the-time-of-counting/">जमशेदपुर

: मतगणना के समय को-ऑपरेटिव कॉलेज के बाहर दिखा गांव का नजारा

407 को किया गया जब्त

जिस 407 गाड़ी पर सरकारी सामानों को पूर्व मुखिया की ओर से लोड किया गया था उसे परसुडीह पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि यह गंभीर मामला है. पूर्व मुखिया की इस हरकत से पंचायत के लोग भी खासा परेशान हैं. लोग कह रहे थे कि सरकारी सामान अपने घर लेकर जाने का अधिकार उन्हें नहीं है. यह सरकारी संपत्ति है. इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/jamshedpur-as-soon-as-the-counting-of-votes-began-there-was-a-ruckus-in-the-parsudih-market-committee/">

 जमशेदपुर: मतगणना शुरू होते ही परसुडीह बाजार समिति में गहमा-गहमी बढ़ी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही