Search

 
 
 

जमशेदपुर : विवाद के बाद सालों ने जीजा को गर्म तेल की कढ़ाई में ढकेला

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे पोटका थाना अंतर्गत चेमाईजुड़ी निवासी 45 वर्षीय विश्वजीत प्रधान को उनके साले करण और अर्जुन ने विवाद के बाद गर्म तेल से भरे कढ़ाई में ढकेल दिया. इस घटना में विश्वजीत बुरी तरह से झुलस गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. विश्वजीत का दायां हाथ पुरी तरह से झुलस गया है. विश्वजीत शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-lottery-business-was-going-on-in-golmuri-one-arrested/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में चल रहा था अवैध लॉटरी का कारोबार, एक गिरफ्तार

सभी ने नशा कर रखा था

विश्वजीत ने बताया कि वह शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता है. मंगलवार को वह एक समारोह में खाना बनाने पहुंचा था. उसके साले करण और अर्जुन भी साथ ही काम करते हैं. सभी ने नशा कर रखा था. इसी बीच किसी बात को लेकर तीनों में विवाद हुआ तो उसके दोनों सालों ने मिलकर पास ही गर्म तेल से भरी कढ़ाई में उसे धक्का दे दिया जिससे वह बुरी से घायल हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही