Search

 
 
 

जमशेदपुर : एसएसपी के आदेश के बाद रेस हुए थानेदार, छितनई की मोबाइल के साथ तीन धराए

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : छिनतई के मामलों में एसएसपी प्रभात कुमार के त्वरित कार्रवाई के निर्देश के साथ ही पुराने मामलों में फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है. ऐसे ही मामलों में बीते फरवरी माह में सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से मोबाइल छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को आज छीने गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार किए गए रईस खान (मानगो, जवाहरनगर), शाहबाज आलाम उर्फ चील (मानगो जवाहरनगर) एवं स्माइल आलम उर्फ चोंच को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-of-loyola-school-waved-their-glory-in-icse-12th/">जमशेदपुर

: आईसीएसई 12वीं में लोयोला स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

रविवार को एसएसपी ने की थी समीक्षा

शहर में बढ़ते अपराध एवं छिनतई की घटनाओं को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने रविवार की सुबह क्राईम मीटिंग की. इस दौरान उन्होंने जिले के सभी थानेदारों खासकर शहरी क्षेत्र के थानेदारों से बिगत तीन माह में छिनतई की हुई घटनाओं की प्रगति की जानकारी ली. कई मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर सख्ती बरतते हुए जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. साथ ही सभी से एक स्ट्रेट्जी बनाकर कार्य करने के लिए कहा. जिससे छिनतई की घटनाओं पर रोक लगायी जा सके साथ ही त्वरित कार्रवाई हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-improve-or-go-out-of-the-district-criminals-ssp/">जमशेदपुर:

सुधर जाएं अथवा जिले से बाहर चले जाएं अपराधी-एसएसपी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही