Search

 
 
 

जमशेदपुर : दो वर्ष बाद आठ से 16 अक्टूबर तक गोपाल मैदान में स्वदेशी मेले का होगा आयोजन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : शुक्रवार को स्वदेशी कार्यालय बिस्टुपुर में स्वदेशी जागरण मंच की एक बैठक अखिल भारतीय सह संघर्षवाहिनी प्रमुख बंदे शंकर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में स्वदेशी मेला आयोजित करने पर चर्चा की गई. इस दौरान सामूहिक रुप से आगामी आठ अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. उक्त मेला बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में लगाया जाएगा. बंदे शंकर सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी की वजह से मेले को स्थगित कर दिया गया था. तब से मेले का आयोजन नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-case-of-kitadihs-teenager-being-cut-off-reached-the-health-minister/">जमशेदपुर

: स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंचा किताडीह की किशोरी का हाथ काटे जाने का मामला

नए उद्यमियों के लिए बनेगा स्टार्टअप कॉर्नर

मंच के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं भारत सरकार के अधिन खादी ग्रामोद्योग आयोग के पूर्वी छेत्र के चेयरमैन मनोज सिंह कहा कि पूरे देश भर में ऐसे व्यवसायी हैं जो अपनी आजीविका मेले में सामान बेच कर चलाते हैं. लेकिन विगत 2 वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से मेला ना लगने की वजह से उनका बड़ा नुकसान हुआ. ऐसे में इस वर्ष हम सभी की विशेष जिम्मेदारी बनती है कि हम इस मेले को ज्यादा आकर्षित बनाये और उनकी कमाई बढ़े उसके लिए प्रचार प्रसार अच्छे से हो. उन्होंने नए उद्द्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप कार्नर या स्वदेशी उत्पाद लॉन्च कार्नर जैसे आइडियाज को सामने रखा. इस बार पूर्व की अपेक्षा ज्यादा स्टॉल लगे इसका प्रयास होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-seized-15-75-liters-of-foreign-and-150-liters-of-country-liquor/">जमशेदपुर

: उत्पाद विभाग ने 15.75 लीटर विदेशी व 150 लीटर देसी शराब किया जब्त

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक में सीबीएमडी झारखंड-बिहार की प्रमुख मंजू ठाकुर सीबीएमडी के चेयरमैन मुरलीधर केडिया, अशोक गोयल, ज़िला संयोजिका राजपति देवी, अमित मिश्रा, पंकज सिंह, अमर सिंह, अभिषेक बजाज, घनश्याम, मुकेश, रविशंकर मिश्र, रामानंद लाल, अशोक सिंह, कृष्णा जी,  बन्दना राव, बन्दना साहू, मुकेश ठाकुर, संजीत सिंह के अलावे काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-caste-certificate-will-be-made-for-children-up-to-class-12-studying-in-government-schools/">जमशेदपुर

: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं तक के बच्चों का निःशुल्क बनेगा जाति प्रमाण पत्र
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही