Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अग्रवाल सम्मेलन 14 जनवरी को दोमुहानी तट पर खिचड़ी वितरण एवं पतंग उत्सव का करेगा आयोजन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड के महान पर्व टुसु एवं देश के हर हिस्से में मनाए जाने वाले त्योहार मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी, बिहू, उत्तरायण के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से सोनारी दोमुहानी तट पर `खिचड़ी वितरण कार्यक्रम` का आयोजन किया गया है. 14 जनवरी, शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दोमुहानी, सोनारी में होटल एट्मॉसफेयर के समीप चिंतामणी हनुमान मंदिर प्रांगण में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. उपरोक्त अवसर पर अग्रवाल युवा मंच द्वारा पतंग उत्सव का भी आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-357-divyangs-got-benefits-in-the-five-day-camp-of-mayumum-surbhi-branch/">जमशेदपुर

: मायुमं सुरभि शाखा के पांच दिवसीय शिविर में 357 दिव्यांगों को मिला लाभ 

सन्नी संघी व बलराम बनाए गए संयोजक

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अग्रवाल सम्मेलन ने सन्नी संघी और बलराम अग्रवाल को संयोजक मनोनीत किया है. उपरोक्त जानकारी देते हुये अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल ने अधिक से अधिक संख्या में परिवारसहित समाज बंधुओं को खिचड़ी भोग ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया है. कार्यक्रम की सफलता हेतु अध्यक्ष संदीप मुरारका, महासचिव अभिषेक अग्रवाल `गोल्डी`, कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल `सी ए`, अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, युवा मंच महासचिव महेश भाऊका एवं युवा मंच कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल सक्रिय भूमिका अदा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-obligation-for-teachers-to-stay-in-school-till-4-pm-is-over-will-remain-till-3-pm/">जमशेदपुर

: शिक्षकों के लिए विद्यालय में शाम 4 बजे तक रहने की बाध्यता खत्म, दोपहर 3 बजे तक ही रहेंगे
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही