Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी के एजेंसी कर्मियों को डीएलसी से आस, वेतन को लेकर की शिकायत

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यनिवर्सिटी में एजेंसी के अधीन कार्यरत कर्मचारियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. पहले तो उन्हें संविदा से हटा कर एजेंसी के अधीन काम करने के मजबूर कर दिया गया. उसके बाद अब मनमाना वेतन दिये जाने की शिकायत प्रकाश में आयी है. इस संबंध में कर्मियों ने डीएलसी को एक पत्र लिख कर अपनी परेशानी जतायी है. साथ ही उन्होंने डीएलसी से न्याय की गुहार लगायी है. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-court-dismisses-pooja-singhals-petition-know-the-matter/">ED

कोर्ट ने खारिज की पूजा सिंघल की याचिका, जानें मामला
कर्मियों ने डीएलसी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र प्रेषित किया है. उन्होंने नौकरी जाने के भय से नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि जितनी रकम पर हस्ताक्षर कराया जाता है, वेतन उससे कम दिया जाता है. इसका विरोध करने पर एजेंसी की ओर से कहा जाता है कि एक करोड़ में ठेका लिया है, उसे भी वसूल करना है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव से पक्ष लेने के लिए दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही