Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आंदोलनरत सहिया दीदीयों ने आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष को सौंपा मांगों जुड़ा पत्र

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ ने बुधवार को आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो को पत्र लिखकर उनकी मांगों का समर्थन करने का आग्रह किया. संघ की ओर से उक्त पत्र बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह को सौंपा गया. जिसमें सहिया संघ की मांगों को लेकर आजसू पार्टी से समर्थन करने तथा उसे पूरा करवाने की दिशा में कारगर कदम उठाने का आग्रह किया गया. आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि सहिया दीदी की मांगों को लेकर आजसू पार्टी काफी संवेदनशील है. जल्द ही इन मांगों को सरकार के संज्ञान में लाकर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा. अगर सरकार मांगों पर कोई कार्रावई नहीं करती है तो आजसू पार्टी सहिया दीदी के साथ है. आंदोलन में समानरुप से भागीदारी सुनिश्चत करेगी. इसे भी पढ़ें : सीबीएसई">https://lagatar.in/cbse-10th-and-12th-board-exam-admit-card-released/">सीबीएसई

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी 

अन्य दलों ने दिया धोखा- कन्हैया सिंह

आझसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि सहिया दीदीयों ने सभी दलों से अपनी मांगों को पूरा करने लिए समर्थन का आह्वान किया. आजसू पार्टी को छोड़कर सभी दलों ने नेताओं ने केवल आश्वासन दिया. लेकिन किसी ने सकारात्मक रुप से इस संबंध में बयान जारी नहीं किया. साथ ही कहा कि आजसू पार्टी सहिया दीदीयों की मांगों को लेकर संवेदनशील है. जल्द ही इससे आजसू सुप्रीमो को अवगत कराकर समाधान कराने का आग्रह किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दूरभाष द्वारा आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो को मांगों से अवगत कराया गया. उन्होंने बताया है की आगामी सत्र में इस गंभीरता से उठाएंगे. पार्टी सहिया दीदीयों की मांगो को लेकर गंभीर है. जुगसलाई सीएचसी में आजसू पार्टी के जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष तनवीर आलम राजू , प्रवीन प्रसाद, अरूप मल्लिक समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/pds-shopkeepers-strike-continues-on-second-day-too/">जमशेदपुर

: पीडीएस दुकानदारों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, नहीं खुलीं दुकानें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही