Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्कर्स कॉलेज में अग्निवीर योजना आधारित कार्यक्रम आयोजित

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वर्कर्स कॉलेज में बुधवार को भारतीय वायु सेना द्वारा अग्निवीर वायु योजना आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय वायु सेना के अधिकारी मनोज एस एवं प्राचार्य एस महालिक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इस अवसर पर वायु सेना के अधिकारी मनोज एस ने अग्निवीर योजना के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया. साथ ही विद्यार्थियों में देश सेवा की भावना को जागृत किया. भविष्य में अग्निवीर योजना के फायदे के बारे में बताया व वायु सेना में भर्ती के लिए प्रोत्साहित किया. इस दौरान वायु सेना से संबंधित प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यार्थियों से सवाल किए गए जिसका उत्तर विद्यार्थियों ने दिया. सही उत्तर देने वाले विद्यार्थी को वायु सेना के अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया. इस अवसर पर प्रो कंचन गिरि, प्रो नूतन रानी, प्रो श्वेता कुमारी, प्रो प्रियंका कुमारी, प्रो शाहिना नाज, प्रो एस मीनाक्षी सहित कॉलेज के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-group-will-set-up-battery-plant-gigafactory-in-britain/">जमशेदपुर

: टाटा समूह ब्रिटेन में स्थापित करेगा बैटरी संयंत्र गीगाफैक्ट्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही