Search

Jamshedpur : रामलला थीम पर आयोजित होगा अग्रसेन जयंती समारोह

  • 3 अक्टूबर को शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
  • 27 सितंबर से सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का होगा शुभारंभ
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की बैठक साकची स्थित महालक्ष्मी मंदिर सभागार में संदीप मुरारका की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन अयोध्या में विराजमान रामलला की थीम पर किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/gudabanda-welcomed-the-new-station-incharge-of-gudabanda-police-station-sunny-toppo/">Ghatshila

  :  काशिदा हुल्लूंग रोड पर बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत
उन्होंने बताया कि सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ 27 सितंबर को विभिन्न मंडलों में महिलाओं और बच्चों के लिए शाखा स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं से होगी. 27 सिंतबर को गोलमुरी, 28 को मानगो और 29 व 30 सिंतबर को जुगसलाई में प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी. जिसके संयोजक शंकर अग्रवाल, संजय अग्रवाल एवं दिलीप कांवटिया बनाए गए हैं. इसी तरह मारवाड़ी युवा मंच की जमशेदपुर शाखा, स्टील सिटी शाखा और टाटा नगर अचीवर्स शाखा के सयुंक्त तत्वावधान में 30 सितंबर को सुबह 9 बजे मरीन ड्राइव पर ट्रेजर हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिसके मुख्य संयोजक अश्विनी अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल एवं अंशुल रिंगसिया होंगे. एक अक्टूबर को अग्रसेन भवन साकची में अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  पटना:">https://lagatar.in/waqf-board-staked-claim-on-the-land/">पटना:

वक्फ बोर्ड ने जमीन पर ठोका दावा, ग्रामीणों ने किया विरोध
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी ने बताया कि 2 अक्टूबर को धालभूम क्लब ग्राउंड, साकची में रेट्रो थीम पर आधारित रैम्प वॉक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. महिला नेत्री रजनी बंसल, अंजू चेतानी और ऊषा चौधरी ने बताया कि उसी दिन महिलाओं के लिए रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई है. उसी दिन धालभूम क्लब ग्राउंड में अग्रसेन मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिसका समापन 3 अक्टूबर को होगा. अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल और लिपु शर्मा ने बतलाया कि 3 अक्टूबर को श्री रामलला-भगवान अग्रसेन शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसमें शामिल होने वाली झांकियों एवं सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा में शामिल होने वाले बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और जोड़ों को पुरस्कृत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-should-either-apologize-or-give-an-account-of-five-years-to-the-public-babulal/">हेमंत

सोरेन या तो माफी मांगें, या जनता को पांच साल का हिसाब दें : बाबूलाल

नई बहुओं का होगा स्वागत

महिला पदाधिकारी अनु मित्तल, अंकिता लोधा और सीमा जवानपुरिया ने बताया कि 3 अक्टूबर को मुख्य समारोह में नई बहुओं का स्वागत किया जाएगा. जिन युवतियों का विवाह 1 नवंबर 2023 के बाद हुआ है, उन बहुओं को शगुन स्वरूप चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही जो बुजुर्ग दंपत्ति 60 के पार हैं, वे यदि किसी विशेष परिधान में आते हैं, तो उन्हें साठ में ठाठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता के संयोजक बिमल मुरारका और गीता मुरारका होंगे. उपाध्यक्ष मनोज केजरीवाल एवं मोहित मूनका समाज की हर छोटी बड़ी संस्थाओं की सूची तैयार कर रहे हैं. प्रयास हो रहा है कि समाज के हर तबके, वर्ग व क्षेत्र के लोगों को अग्रसेन जयंती से जोड़ा जाए. इसे भी पढ़ें :  Gudabanda">https://lagatar.in/adityapur-countrys-first-space-day-celebrated-in-nit-jamshedpur/">Gudabanda

: गुड़ाबांदा थाना के नये थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो का किया स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp