Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टिमकेन कंपनी में बोनस पर हुआ समझौता, कर्मचारियों को मिलेगा 20 प्रतिशत बोनस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टिमकेन कंपनी के जमशेदपुर प्लांट के कैंटीन हॉल में शुक्रवार को टिमकेन वर्कर्स यूनियन एवं प्रबंधन के बीच सालाना बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. समझौते के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को अधिकतम 1.30 लाख और न्यूनतम 92,000 रुपये बोनस मिलेगा. बोनस की राशि सितंबर माह की सैलरी के साथ कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में चली जाएगी. बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से जनरल मैनेजर प्लांट ऑपरेशन राजीव शाश्वत, एजीएम एचआर दिनेश सिंह, एजीएम मैन्युफैक्चरिंग हिमांशु मिश्रा, प्लांट कंट्रोलर रूपेंदु बनर्जी, डीएम क्वालिटी नितेंद्र भटनागर, डीएम मेंटेनेंस एवं प्रोजेक्ट राहुल वर्मा, एचआर मैनेजर अभिषेक हर्षदीप एवं यूनियन की ओर से अध्यक्ष आस्तिक महतो, महामंत्री विजय यादव, डेप्युटी प्रेसिडेंट अनिल पांडे, रविंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन शर्मा सुधीर कुमार राय, शुभाशीष प्रधान, वीरेंद्र प्रसाद, सहायक सचिव जयंत चट्टोपाध्याय, कमलेश यादव, नरेंद्र गुप्ता, राधाकांत वर्मा, कोषाध्यक्ष अजय बोटीका ने हस्ताक्षर किया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-formation-of-block-level-sido-kanhu-youth-sports-club/">बहरागोड़ा

: प्रखंड स्तरीय सिदो-कान्हू युवा खेल क्लब का गठन

यूनियन ने प्रबंधन का जताया आभार

वहीं 20 प्रतिशत बोनस मिलने से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है. कर्मचारियों ने को यूनियन के पदाधिकारियों का फूल माला से भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर यूनियन के महामंत्री विजय यादव ने कहा कि छह साल के बाद इस साल 20 प्रतिशत बोनस का लाभ कर्मचारियों को मिला है. जिससे कर्मचारियों का उत्साह बढ़ा हुआ है. आगे भी उनकी टीम मजदूर हित में प्रबंधन के साथ मिलकर काम करती रहेंगी. यूनियन के अध्यक्ष आस्तिक महतो ने भी 20 प्रतिशत सालाना बोनस देने के लिए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों के मेहनत का प्रतिफल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही