Search

 
 
 

बहरागोड़ा : दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर जाहेर टोला एकादश की टीम का कब्जा

 
Baharagora : बहरागोड़ा प्रखंड की पुरनापानी पंचायत के कुड़ीशोल गांव में एबीएसजी क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार की शाम एमएस जाहेरटोला फुटबॉल टीम और चंदन मेमोरियल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया. प्रतियोगिता पर जाहेरटोला फुटबॉल टीम ने कब्जा जमाया. पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती ने कहा कि फुटबॉल ग्रामीण क्षेत्र का लोकप्रिय खेल है. खेल से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ती है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-under-the-leadership-of-sadar-sdo-a-raiding-campaign-against-paan-gutkha/">सरायकेला

: सदर एसडीओ के नेतृत्व में पान गुटखा के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान

खिलाड़ी खेल भावना से खेल कर अपनी प्रतिभा को निखारें

उन्होंने ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें और एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ें तो सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर विजेता टीम को 30 हजार रूपए और 130 किलो सुकरी और उप विजेता टीम को 20 हजार रूपए और 100 किलो सुकरी देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर उप प्रमुख मुन्ना होता, मुखिया पानसरी हांसदा, पंचायत समिति राबिन मुंडा, उप मुखिया शकुंतला बास्के, झामुमो प्रखंड सचिव गुरुचरण मांडी, समीर दास, अरुण बारीक, बिशु ओझा, राजीव लेंका, नारू माईती, जादुपति राणा, मनोज माईती, मिथुन कर, कमेटी सदस्य बबलू टुडू, तारा हेंब्रम, होपना सोरेन, गणेश टुडू समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही