Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : AIDSO ने मनाया प्रथम महिला क्रांतिकारी शहीद प्रीतिलता वादेदार की स्मृति दिवस

Jamshedpur (Raj Laxmi) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) जमशेदपुर ने आजादी आंदोलन के प्रथम महिला क्रांतिकारी शहीद प्रीतिलता वादेदार का स्मृति दिवस मनाया गया. जमशेदपुर कार्यालय में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया था. इस दौरान उनके जीवन पर आधारित चटगांव फिल्म भी दिखाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुई. उन्होंने प्रीति लता के जीवन संघर्ष पर बारीकी से प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/jamshedpur-aidso-celebrated-the-memory-day-of-the-first-woman-revolutionary-martyr-pritilata-vaeddar/">बहरागोड़ा

: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता पर जाहेर टोला एकादश की टीम का कब्जा

कार्यक्रम में ये छात्र हुए उपस्थित

इस दौरान शुभम ने कहा कि आम छात्र छात्राओं को उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए. आज जो समाज में शोषण जुल्म अत्याचार बढ़ रहा है, उसके खिलाफ में संघर्ष तेज करने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन नगर सचिव मंडल सदस्य प्रेमचंद टुडू द्वारा किया गया. आज के कार्यक्रम में खुदीराम, राजेश,अधीर, चंदन, अपूर्व विशाल आकाश रिंकी, स्नेहा, पूर्णिमा सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही