Search

 
 
 

जमशेदपुर : अग्निपथ योजना के विरोध के कारण एआईडीएसओ का सम्मेलन स्थगित

 
Jamshedpur (Raj laxmi) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (AIDSO) का 19 जून को आयोजित होने वाला सातवां झारखंड राज्य छात्र सम्मेलन स्थगित कर दिया गया है. राज्य भर में अग्निपथ योजना के विरोध की वजह से यातायात व्यवस्था और रांची की प्रशासनिक स्थिति को भी देखते हुए निर्णय लिया गया है. छात्र सम्मेलन रांची में आयोजित होना था. सम्मेलन के लिए पूरे राज्य भर में दीवार लेखन, पोस्टर लगान, प्रचार कार्य, कोष संग्रह अभियान की तैरारिया कइ दिनों से चल रही थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-gave-loan-of-one-lakh-each-to-three-groups/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने तीन समूहों को दिलाया एक-एक लाख का लोन
एआईडीएसओ ने बयान जारी कर कहा है कि पूरे झारखंड राज्य से हजारों की संख्या में छात्र शामिल होने वाले थे. केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना में रोजगार के नाम पर सेना को भी संविदा में डालने का निर्णय लिया गया है. इसके खिलाफ झारखंड में भी व्यापक तौर पर छात्रों-युवाओं का आंदोलन चल रहा है. इसके कारण आवागमन और जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/aisa-calls-jharkhand-bandh-on-june-19-against-agneepath-scheme/">अग्निपथ

योजना के खिलाफ आइसा ने 19 जून को झारखंड बंद बुलाया

एआईडीएसओ आंदोलन का समर्थन करता है : प्रदेश सचिव

प्रदेश सचिव समर महतो ने कहा कि जल्द ही सम्मेलन की नई तिथि निर्धारित कर ली जाएगी. हमारा संगठन छात्रों-युवाओं द्वारा अग्निपथ योजना के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन करता है. एआईडीएसओ ने छात्रों-नौजवानों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जायज मांगों को रखने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही