Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एआईडीएसओ ने दीक्षांत समारोह की राशि वापस करने की मांग की

Jamshedpur (Dharmendra Kumar): ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जमशेदपुर स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय के शाखा कार्यालय के को-ऑर्डिनेटर बीके सिंह की अनुपस्थिति में उनके पीए को एक ज्ञापन सौंपा. विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन में एक सूत्री मांग शामिल है. इस संबंध में एआईडीएसओ के नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने बताया कि 8 अप्रैल 2022 को विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के विरोध के बावजूद 5वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था. इसमें विश्वविद्यालय द्वारा कहा गया था कि गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को छोड़कर सभी छात्र-छात्राओं की राशि वापस कर दी जायेगी. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-medical-officer-in-charge-held-a-meeting-regarding-the-filaria-control-program/">चक्रधरपुर

: फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने की बैठक

संगठन छात्रों के साथ मिलकर करेगा आंदोलन

अब कार्यक्रम के 10 महीने बीतने के बाद भी विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक छात्रों को पैसे वापस नहीं किया गया है. कहा कि एआईडीएसओ द्वारा कुलसचिव के नाम सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि एक सप्ताह के अंदर छात्रों का पैसा वापस कराया जाए, अन्यथा संगठन छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन को बाध्य होगा. इसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. प्रतिनिधिमंडल में जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही