Search

 
 
 

जमशेदपुर : एआईडीएसओ ने बीएड में नामांकन के लिए पोर्टल खोलने की मांग की

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन नगर कमिटी मंगलवार को जेसीईसीईबी रांची के नाम जिला उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. इसके जरिए बीएड में नामांकन के लिए पोर्टल पुनः खोलने की मांग की है. इस संबंध में नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक अंतिम वर्ष का सत्र का रिजल्ट समय पर प्रकाशित नहीं होने के कारण सभी विद्यार्थी बीएड का नामांकन फॉर्म भरने से वंचित रह गए है. इससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-people-of-saranda-deprived-of-government-schemes/">मनोहरपुर

: सारंडा के लोग सरकारी योजनाओं से वंचित

जेसीईसीईबी के पदाधिकारियों से मिलेंगे संगठन के सदस्य

उन्होंने कहा की उपायुक्त के माध्यम से जेसीईसीईबी बोर्ड से बीएड में नामांकन के लिए पोर्टल को फिर से खोलने और स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को एपेयरिंग के तहत फॉर्म भरने का मौका दिये जाने की मांग की गई है. छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जेसीईसीईबी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराएंगे व कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को बीएड में नामांकन हेतु एक अवसर प्रदान करने की मांग करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-panchayat-president-and-councilor-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-a-shed-in-sardar-pada/">चाकुलिया

: सरदार पाड़ा में शेड निर्माण के लिए पंचायत अध्यक्ष व पार्षद ने किया शिलान्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही