Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दीक्षांत समारोह की राशि वापसी की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी में एआईडीएसओ

Jamshedpur (Anand Mishra) : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) जमशेदपुर नगर कमेटी की बैठक मंगलवार को साकची कार्यालय में हुई. इसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में छात्रों से लिये गये शुल्क विश्वविद्यालय द्वारा वापस नहीं किये जाने पर चर्चा की गयी. नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय में सुदूर ग्रामीण और अधिक निर्धन तबके के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं. विगत 8 अप्रैल को विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों के विरोध के बावजूद पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें विश्वविद्यालय द्वारा कहा गया था कि गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को छोड़कर सभी छात्र-छात्राओं का पैसा वापस कर दिया जाएगा, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी अबतक पैसे की वापसी नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें : बाजार">https://lagatar.in/tuesday-in-the-market-sensex-closed-with-a-jump-of-600-points/">बाजार

में मंगल, 600 अंकों के उछाल के साथ सेंसेक्स बंद
शुभम कुमार झा ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा लिखित आदेश भी अब झूठा साबित हो रहा है, विद्यार्थी काफी निराश हैं. विभिन्न छात्र प्रतिनिधियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है, लेकिन विश्वविद्यालय के कान पर जूं नहीं रेंग रही है. बैठक में एआईडीएसओ की ओर से मांग की गयी कि अविलंब छात्रों का पैसा वापस किया जाए, अन्यथा संगठन छात्रों के साथ मिल कर आंदोलन करने को बाध्य होगा. इसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. बैठक में नगर अध्यक्ष शुभम कुमार झा, उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, बबीता सोरेन, सचिव सबिता सोरेन, कोषाध्यक्ष झरना महतो एवं विभिन्न कॉलेजों के छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही